बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी, भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली। कोरोना वायरस देश में अब काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज 25000 से अधिक संक्रमण के मामले हर रोज आ रहे हैं। क्या आम और क्या खास हर कोई कोरोना किसी को भी नहीं बख्श रहा है। शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो अब आज अनुपम खेर की मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। खुद अनुपम खेर ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। अनुपम खेर ने ट्वीट करके बताया कि उनकी मां दुलारी कोरोना संक्रमित पाई गई हैँ। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पाल में भर्ती कराया गया है। ना सिर्फ अनुपम खेर की मां बल्ककि उनके भाई, भाभी, भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Recommended Video

    Anupam Kher के परिवार को भी Corona, मां और भाई समेत 4 लोग Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    anupam

    इस बाबत जानकारी देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरी मां दुलारी को भूख नहीं लग रही थी, जिसके बाद हमने ब्लड टेस्ट कराया, जहां उनका सबकुछ ठीक निकला। जिसके बाद हम उन्हें सिटी स्कैन सेंटर लेकर गए, जहां उनका कोविड पॉजिटिव माइल्ड निकला। उस वक्त मैंने अपने भाई राजू ने भी टेस्ट कराया। इसमे राजू माइल्ड पॉजिटिव निकला, मैं निगेटिव निकला। इसके बाद हमने भाभी, भतीजी, भतीजे का सिटी स्कैन कराया, जिसमे मेरी भाभी, भतीजी कोरोना माइल्ड पॉजिटिव निकले, बाकि लोग निगेटिव निकले।

    खेर ने बताया कि मैं अपनी मां को कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गया। मेरे भाई के परिवार और मैंने खुद को घर में क्वारेंटीन कर दिया है। हमने बीएमसी को भी जानकारी दे दी है और वो घर सैनिटाइजेशन के लिए लेकर गए। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अगर आपके घर वालों को भूख नहीं लग रही है तो आप अपना टेस्ट जरूर करा लें। अस्पताल का स्टाफ काफी अच्छा काम कर रहा है, उनकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+