Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूजा बेदी ने अब्दुल्ला के साथ शेयर की पुरानी फोटो, कहा- बेतुके आरोपों के कारण उमर बर्थडे के दिन लॉक-अप में हैं

बर्थडे

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बिंदास गर्ल के नाम से मशहूर पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई है, दरअसल जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का आज 50वां जन्मदिन है, पूजा ने विश करते हुए अपनी और अब्दुल्ला की एक पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें दोनों काफी खुश और करीब नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही पूजा बेदी ने एक पोस्ट भी लिखा है।

पूजा बेदी ने उमर अब्दुल्ला के साथ शेयर की पुरानी फोटो

पूजा बेदी ने उमर अब्दुल्ला के साथ शेयर की पुरानी फोटो

पूजा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे बचपन के दोस्त उमर अब्दुल्ला को 50वें जन्मदिन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, हैप्पी वाला बर्थडे मेरे बडी, यकीन नहीं हो रहा है कि आप अपना यह यादगार दिन आधारहीन, बेतुके आरोपों और एक स्थगित सुनवाई की वजह से लॉक-अप में बिता रहे हैं, तीन पूर्व सीएम को बंद करना और उन्हें किसी से भी बातचीत न करने और अपना बचाव न करने देना विडंबना भरा है।

पूजा बेदी का Tweet हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

पूजा बेदी का Tweet हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

पूजा बेदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ लोग तो पूजा बेदी का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पूजा बेदी की आलोचना कर रहे हैं।

'जो जीता वो ही सिकंदर' से बॉलीवुड में रखा था कदम

'जो जीता वो ही सिकंदर' से बॉलीवुड में रखा था कदम

आपको बता दें कि गौरतलब है कि जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने 'जो जीता वो ही सिकंदर' से फिल्मों में एंट्री की थी, इसके बाद उन्होंने 'विषकन्या', ''लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' जैसी कुछ चर्चित फिल्मों में काम किया है।

बेटी अलाया की भी बॉल

उन्होंने बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से 1994 में शादी की थी और उनका 2003 में तलाक हो गया था, इसके बाद पूजा बेदी की जिंदगी में बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर की एंट्री हुई जबकि पहली शादी से उनकी बेटी अलाया फर्नीचर हैं जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्मों से दूर पूजा बेदी टेलीविजन टॉक शो भी होस्ट कर चुकी हैं, इसके साथ ही वह कॉलम राईट भी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+