पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबर, झील में मिला सिंगर मनमीत सिंह का शव

शिमला, 14 जुलाई: साल 2021 भी बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के लिए सही नहीं जा रहा है। जिस वजह से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आ जाती है। मंगलवार देर रात पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह के निधन की पुष्टि हिमाचल पुलिस ने की। आशंका जताई जा रही कि वो हिमाचल में बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आ गए थे, जिस वजह से उनकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Kangra

Recommended Video

    Punjabi Singer Manmeet Singh की मौत, Dharamsala की Kareri Lake से बरामद शव । वनइंडिया हिंदी

    कांगड़ा एसपी विमुक्त रंजन के मुताबिक पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह की लाश कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में बरामद हुई है। वो अमृतसर से धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। उनके साथ भाई और चार अन्य दोस्त भी थे। रविवार को जब बादल फटने की घटना हुई, तभी से वो लापता थे। अब पानी कम होने पर उनका शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान परिजनों ने की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    आपको बता दें कि मनमीत सिंह पंजाब के फेमस सूफी गायक थे। वो अपने भाई के साथ गाना गाया करते थे, जिस वजह से उनकी जोड़ी को San Brothers कहा जाता था। देश के अलावा विदेशों में भी उनका काफी नाम था, वहां पर भी उन्होंने काफी शोज किए थे। रविवार को उनके लापता होने के बाद से फैन्स उनके साकुशल होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उनके सामने बुरी खबर आ गई।

    9 की मौत, कई लापता
    मामले में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि हिमाचल में बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आने से पिछले दो दिनों में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 142 सड़कों को इस बाढ़ ने नुकसान पहुंचाया है, जिस वजह से कई इलाकों से संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+