असम में बीजेपी को चुनाव से पहले झटका, सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने थामा कांग्रेस गठबंधन का हाथ
गुवाहाटी। असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने असम के अंदर तीन चरण में चुनाव कराने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी और 6 अप्रैल को आखिरी चरण का चुनाव होगा। इस बीच असम में फिर से सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी बीजेपी को एक जोर का झटका लग गया है। दरअसल, असम में बीजेपी की सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट या बीपीएफ (BPF) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का ऐलान कर दिया है। बीपीएफ ने घोषणा की है कि वो बीजेपी के साथ अपने गठबंधन को खत्म कर रहा है और विपक्षी मोर्चे के साथ शामिल हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के लिए असम में ये बहुत फायदा वाला फैसला है।

पिछले चुनाव में बीपीएफ ने जीती थी 12 सीटें
BPF के अध्यक्ष हागरामा मोहिलारी ने कहा है कि असम में शांति, एकता और विकास के लिए काम करना और असम को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए एक स्थिर सरकार लानी होगी और इसीलिए बोडोलैंड पीपुल्स फ्रेंट ने विपक्षी मोर्च के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि असम में पिछले विधानसभा चुनाव के अंदर BPF ने राज्य की 126 सीटों में से 12 सीटें अपने नाम की थी और बाद में वो बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल हो गया था।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications