जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना पर आतंकियों का हमला, दो आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर देर रात हमला कर दिया था। यह घटना हंदवाड़ा के काजिबाबाद के जंगल की है, जहां सेना की पार्टी पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी अचानक आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया था। इस दौरान सेना ने आतंकियों पर जमकर फायरिंग की, जिसके बाद सेना ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन में सेना को दो आतंकियों का शव मिला है।













Click it and Unblock the Notifications