पति का एक राज बना दो सगी बहनों की हत्‍या का कारण, हुए सनसनीखेज खुलासे

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बीते रविवार को दो सगी बहनों की लाश एक नाले से बरामद हुई थी। दोनों सगी बहनें 19 सितंबर से लापता थीं। घरवालों के मुताबिक उस दिन दोनों बेटियां घर से ये कहकर निकलीं थी कि किसी ने उनको नौकरी देने के लिए आईएसबीटी बस अड्डे बुलाया है। पुलिस ने अब हत्‍या की इस गुत्‍थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने एक मृतका के पति गुलशन उर्फ लकी और उसके दो दोस्‍तों प्रेम उर्फ काके और शिवम को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्‍या में जिस कार और मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल किया गया था उसे भी बरामद किया गया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मां ने सुनाई पूरी कहानी

मां ने सुनाई पूरी कहानी

लड़कियों की मां शबनम के मुताबिक वह अपने पति और बच्चों के साथ सीलमपुर इलाके में रह रही है। उसके पति ई रिक्शा चलाते हैं। शबनम ने बताया कि 19 सितम्बर की शाम को उनकी दोनों बेटियां (बड़ी बहन 21 साल की रुकसाना और छोटी 19 साल की नबीला) घर से यह कहकर निकली थीं कि किसी ने उनको नौकरी देने के लिए आईएसबीटी बस अड्डे बुलाया है। इसके बाद शाम 5:40 बजे छोटी बेटी ने फोन पर बताया कि वे किसी कार में बैठ गई हैं और मॉडल टाउन जा रहीं है। लेकिन उसके बाद से ही उनका फोन बंद हो गया। घर वालों ने बेटियों की गुमशुदगी की शिकायत सीलमपुर थाने में दी लेकिन 23 सितम्बर को उनके शव बरामद हुए।

दोनों बहनों को पिलाया नशीला पदार्थ

दोनों बहनों को पिलाया नशीला पदार्थ

दोनों बहनें सीलमपुर से कश्मीरी गेट पहुंची तो उन्हें प्रेम और उसका साथी शिवम कैब के साथ मिले। वहां से कुछ ही दूरी पर लक्की भी बाइक लेकर खड़ा था। शिवक और लक्की दोनों बहनों को बुराड़ी ले गए, यहां एक सीएनजी पंप पर उन्होंने दोनों बहनों को नशीला पदार्थ पिलाया। जिसे पीने से दोनों बहनें बेहोश हो गईं। इसी बीच लकी भी कार में आ गया और उसने दोनों बहनों का गला दबा दिया, इसके बाद दोनों को पीरागढ़ी के नाले में फेंक दिया।

लकी और रुकसाना ने किया था लव मैरिज

लकी और रुकसाना ने किया था लव मैरिज

बड़ी बहन ने चार साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ गैर धर्म के युवक लकी से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद युवती को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। करीब छह माह पहले युवती पति को छोड़ मायके वापस लौट आयी थी। वह पति को तलाक देने वाली थी। परिजन को आशंका है कि इसी वजह से लकी ने दोनों बहनों की हत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+