सामने आया बॉबी देओल के बेटे आर्यमान का डैशिंग लुक, फोटो देखकर कहेंगे OMG!
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के 50वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक तस्वीर उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यमान देओल के साथ की है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। इस फोटों ने बॉबी देओल के बेटे आर्यमान का अलग ही नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल के बेटे का ये डैशिंग लुक देखकर कई यूजर्स न जमकर तारीफ की है।
49 का होना अद्भुत था.. 50 और भी बेहतर होने जा रहा है
बॉबी देओल ने अपने 50 वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर अपने बेटे को इंस्टाग्राम पर पेश करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है तो !! 49 का होना अद्भुत था.. 50 और भी बेहतर होने जा रहा है... मैं जीवन के उन अनुभवों को याद करता हूं, जिसमें मैं कैसा था और मुझे एक व्यक्ति के रूप में कैसे विकसित किया गया। इसके साथ-साथ मैं आप सभी की ओर से दिए गए प्यार को भी याद करता हूं। वह प्यार ही मेरी ताकत है जो मुझे बनाए रखता है।

मेरा बेटा इस बदलाव का प्रतीक है
इसके साथ-साथ बॉबी देओल ने लिखा है कि मेरा बेटा इस बदलाव का प्रतीक है। अपने युवा पिता में एक दोस्त ढूढना। मुझे आशा है कि आप सभी प्रियजनों के साथ अपने जीवन को खुशी से जीते रहेंगे। मैं 50 साल का हो गया हूं लेकिन में अभी भी दुनिया को जीतने के लिए 20 साल के युवा जैसे हमेशा तैयार रहता हूं। बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और भी फोटो शेयर की है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।
पत्नी के साथ भी शेयर किया था फोटो
बॉबी देओल ने हाल ही में अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ भी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें उनका अंदाज काफी रोमांटिक था। बॉबी ने इस फोटो के साथ लिखा था कि सच्चा प्यार..खुशियों के पल... बहुत ही प्यारी पत्नी। बता दें कि एक समय में बॉबी देओल की कई हिट फिल्में भी आ चुके हैं। इसके अलावा बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ भी एक वीडियो शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications