बढ़ी दाढ़ी के साथ क्या हो गया है बॉबी देओल का हाल, फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल
मुंबई। बॉलीवुड के 'सोल्जर' बॉबी देओल का अंदाज हमेशा खास होता है। फिर चाहे वो फिल्म हो या फिर रियल लाइफ। हालांकि, हाल के समय में उनकी कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई है। बॉबी पिछली बार सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' में नजर आए थे। इसके अलावा 'यमला पगला दीवाना फिर से' में भी दिखाई दिए थे। इन दो फिल्मों के बाद अब वो 'हाउसफुल-4' में नजर आएंगे। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उस समय सामने आई जब हाल ही में वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस लौटे। इस दौरान उनका अंदाज देख हर कोई दंग रह गया।

एयरपोर्ट पर सामने आई बॉबी देओल की चौंकाने वाली तस्वीर
अपनी पत्नी और बेटे के साथ छुट्टियां मनाकर वापस लौटे बॉबी देओल बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी, चलने का अंदाज और ड्रेसिंग स्टाइल भी बिल्कुल बदला-बदला नजर आया। उन्होंने ब्लू जैकेट के साथ उसी रंग की जींस पहन रखी थी। आंखों में काला चश्मा था। उनका ये लुक देखकर एक बार में शायद ही बॉबी देओल के फैंस उन्हें पहचान पाए होंगे। ये भी माना जा सकता है बॉबी के इस स्टाइल से उनके फैंस जरूर चौंक गए होंगे।

पत्नी और बेटे के साथ छुट्टियां मनाकर वापस लौटे थे बॉबी
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में सामने आई बॉबी देओल की ये तस्वीरें उस समय सामने आई हैं जब वो कहीं बाहर से छुट्टिया मनाकर मुंबई वापस लौटे। एयरपोर्ट से निकलने के दौरान ही उनकी तस्वीरें क्लिक की गईं। इस दौरान बॉबी की पत्नी तान्या और छोटा बेटे भी उनके साथ थे। उनकी भी तस्वीरें सामने आई हैं। जिस समय बॉबी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे बेहद खास अंदाज में उन्होंने मीडियाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

'हाउसफुल-4' में नजर आएंगे बॉबी देओल
भले ही बॉबी देओल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन जल्द ही फिल्म 'हाउसफुल-4' में वो नजर आएंगे। 'हाउसफुल-4' दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में बॉबी के साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नजर आएंगे। इससे पहले बॉबी 'रेस-3' में नजर आए थे। फिलहाल 'हाउसफुल-4' के बाद बॉबी देओल के पास अभी कोई नई फिल्म नहीं है।

डीजे का भी काम कर चुके हैं बॉबी देओल
बता दें कि बॉबी देओल का असली नाम विजय सिंह देओल है। वो डीजे का काम भी कर चुके हैं। बॉबी देओल ने 1996 में तान्या देओल के साथ शादी की थी, और उनके दो बेटे हैं। नई वायरल हो रही तस्वीर में बॉबी देओल अपनी पत्नी और छोटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, वो छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे तभी उनकी ये तस्वीरें क्लिक की गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications