BMC चुनाव में आमिर खान की तस्वीर वाले विज्ञापन पर सवाल, बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप
मुंबई फर्स्ट नाम के एनजीओ की ओर दिए गए विज्ञापन की पंचलाइन थी - 'वोट कर या क्रिब कर, वोट कर मुंबईकर'। बीते दो दशक से बीएमसी पर कब्जा किए शिवसेना ने इसका विरोध किया है।
मुंबई। बीएमसी चुनाव को लेकर मंगलवार को कई अखबारों में छपे अभिनेता आमिर खान की तस्वीर वाले एक विज्ञापन पर कांग्रेस और शिवसेना ने सवाल खड़े किए हैं। इन पार्टियों ने इस विज्ञापन के जरिए बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है और कहा है कि यह सरासर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है। यह विज्ञापन एक एनजीओ की ओर से जारी किया गया था, इसमें लोगों वोट की अपील की गई थी।

'बीएमसी की सत्ता के खिलाफ विज्ञापन'
मुंबई फर्स्ट नाम के एनजीओ की ओर दिए गए विज्ञापन की पंचलाइन थी - 'वोट कर या क्रिब कर, वोट कर मुंबईकर'। बीते दो दशक से बीएमसी पर कब्जा किए शिवसेना ने इसका विरोध किया है। पार्टी के युवा मोर्चा के नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने इसकी शिकायत महाराष्ट्र चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन से ऐसा लगता है कि यह बीएमसी की सत्ता के खिलाफ दिया गया विज्ञापन है। VIDEO: तीन महिलाओं ने मोबाइल स्टोर में किया भयंकर तांडव
पहली बार अकेले चुनाव लड़ रही है बीजेपी
विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने अपने प्रचार अभियान में नियमों का उल्लंघन किया है। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा, 'विज्ञापन अंग्रेजी और मराठी अखबारों में छपा था। इसमें पारदर्शिता और बदलाव का मुद्दा उठाया गया है जो सीधे तौर पर बीजेपी की ओर से प्रमोट किया हुआ लगता है।' पहली बार ऐसा हुआ कि बीजेपी और शिवसेना ने बीएमसी चुनाव अलग-अलग लड़ा हो। उनके बीच करीब दो दशक से चल रहा गठबंधन समाप्त हो गया। गठबंधन टूटने के पीछे सीटों के बंटवारे को प्रमुख वजह माना जा रहा है। VIDEO: बाबा रामदेव का गाना सुनकर हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे












Click it and Unblock the Notifications