इंटरपोल ने आईएमए ज्वैल्स के संस्थापक मंसूर खान के खिलाफ जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

हैदराबाद। अंतर्राष्ट्रीय पुलिस (इंटरपोल) ने आईएमए ज्वैल्स के संस्थापक मंसूर खान के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। मंसूर खान पर कई करोड़ों रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप है। खान की कंपनी आईएमए ज्वैल्स ने बड़ी संख्या में निवेशकों को धोखा दिया है। खान ने निवेशकों को जमा राशि पर प्रभावशाली रिटर्न देने का वादा कर करोड़ो रुपए का निवेश कराया था। खान की कंपनी में निवेश करने वाले अधिकतर निवेशक है। फर्म ने कथित तौर पर पिछले तीन महीनों से निवेश पर ब्याज का भुगतान नहीं किया है।

Blue Corner Notice has been issued against IMA Jewels chief Mansoor Khan

इससे पहले मंसूर खान ने ऑडियो क्लिप जारी कर कहा था, कि वो राजनेताओं और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से परेशान हो चुका है, और आत्महत्या करने जा रहा है। जिसके बाद से वह गायब है। एसआईटी का मानना है कि मंसूर खान दुबई में छिपकर बैठा है। मंसूर ने कांग्रेस विधायक रोशन बेग पर 400 करोड़ रुपये लेकर ना लौटाने का आरोप लगाया है। मंसूर खान ने 2006 में आई मॉनेटरी एडवायजरी नाम से एक इस्लामिक बैंक और हलाल निवेशक कंपनी को शुरू किया था। आईएमए ने 14 से 18 फीसदी प्रति माह के बीच निवेश पर ब्याज देने की बात भी कही थी।

कंपनी में निवेश करने वालों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। ब्लू कॉर्नर नोटिस के अंतर्गत आरोपी से पूछताछ के लिए आने को कहा जाता है। यह नोटिस इसलिए जारी किया जाता है ताकि जो व्यक्ति लापता है उसकी पहचान करके उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सके। यह नोटिस इंटरपोल को भेजने के बाद उनके प्रत्यर्पण के लिए कहा जाता है।

इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने कंपनी के 7 निदेशकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने आईएमए जयनगर के दफ्तर में और मंसूर खान की तीसरी पत्नी के घर में छापा मारा है, जहां से पुलिस को 33 करोड़ रुपए की ज्वैलरी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस छापेमारी में पुलिस ने 43 किलो सोना, 520 किलो चांदी और भारी मात्रा में हीरा जब्त किया है। कर्नाटक में इस केस को कर्नाटक पोंजी स्कैम के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि IMA के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे मोहम्मद मंसूर खान ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर कहा था कि वो खुदकुशी करने जा रहा है, क्योंकि उसकी कंपनी को बड़ा घाटा हुआ है। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+