Video: 'आशिकी 2' का गाना गाकर हाईलाइट में आयी टुंपा की हर मदद करेगी झारखंड सरकार
रांची। कहते हैं ना प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है...और इसका साक्षात उदाहरण है रांची की टुंपा कुमारी... जिसकी सुरमयी आवाज को खुद मां सरस्वती का वरदान है। रांची के नेत्रहीन विद्यालय में पढ़ने वाली इस विलक्षण प्रतिभा की धनी टुंपा कुमारी को अगर कुदरत ने दृष्टि नहीं दी है तो उसके बदले उस महकती और खनकती आवाज की शक्ति दी है।
हाल ही में टुंपा का एक वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वाइरल हुआ है जिसमें मात्र 16 साल की टुंपा को पूरे देश में लोकप्रिय कर दिया। तीन जुलाई को टुंपा कुमारी की आवाज में 'सुन रहा है न तू'...गाने का वीडियो सामने आया था। महज 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों की संख्या में लोगों ने इस सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
लोगों के इस प्रयास की आवाज सीएम रघुवर दास के कान तक पहुंची है जिसके बाद उन्होंने भी इस अभूतपूर्व लड़की से मुलाकात की और उसकी आवाज को सुनकर उसे हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। टुंपा इस बात से बहुत ज्यादा खुश है, उसके घर और उसके स्कूल में इस बात की खुशी मनायी जा रही है। मालूम हो कि ईनायडू की खबर के मुताबिक टुंपा ने सीएम को लोकप्रिय देशभक्ति गीत .ऐ मेरे वतन के लोगों..गाकर सुनाया।
गौरतलब है कि टुंपा एक नेत्रहीन लड़की है और बचपन में ही उसने अपने मां-बाप को खो दिया था, उसकी परवरिश उसकी बड़ी बहन कर रही है, उसकी संगीत में रूचि है और वो काफी अच्छा गाती है इसलिए उसकी बहन उसे संगीत की शिक्षा दे रही है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण टुंपा की यह प्रतिभा कहीं दबकर ना रह जायें इस कारण वो काफी चिंता रहती थी लेकिन अब सीएम के भरोसे के बाद उनका हौसला बढ़ गया है।













Click it and Unblock the Notifications