केवल मंदाकिनी के ही नहीं बल्कि अनीता के हुस्न का दिवाना था दाऊद!

नई दिल्ली। एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को लेकर मीडिया में चर्चा गर्म है क्योंकि हाल ही में एक गुजराती चैनल को दिये गये इंटरव्यू में उसने बोला है कि उसका हाथ मुंबई के धमाकों में नहीं है, उसे जबरदस्ती मोहरा बनाया गया है। जिसके बाद फिर से एक बार दाऊद की जिंदगी के पन्नों को पलटकर देखा जा रहा है।

जिसको पलटते वक्त उसकी लाइफ का एक और सच लोगों के सामने आया और वो यह कि शराब और शबाब के शौकीन दाऊद का दिल केवल बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मंदाकिनी पर ही नहीं आया था बल्कि उसका दिल पाकिस्तानी अदाकारा अनीता आयूब के लिए भी धड़का था।

26 साल की महिला का अबु सलेम पर आया दिल, ऐसी और भी हैं दिवानी..

अनीता की एंट्री उसकी लाइफ में मंदाकिनी के जाने के बाद हुई थी, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अनीता आयूब पाकिस्तानी की अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिस का चक्कर दाऊद के साथ रहा है। दाऊद और अनीता के प्यार के बारे में लोगों को तब पता चला जब निर्माता जावेद सिद्दिकी की निर्मम हत्या हुई, इस हत्या के पीछे कारण यह बताया गया कि जावेद ने अनीता को फिल्म में साइन करने से मना कर दिया था। फिलहाल अनीता और दाऊद के बीच में लंबा प्रेम-प्रसंग चला लेकिन दाऊद ने मंदाकिनी की ही तरह अनीता से भी शादी नहीं की।

मंदाकिनी को भगाकर ले गया था दाऊद!

फिलहाल इस समय अनीता कहां है वो क्यों लाइमलाइट से काफी दूर हैं यह किसी को मालूम नहीं है लेकिन जब तक उन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया तब तो वो हमेशा अपने सेक्सी और ग्लैमरस अंदाज की वजह से लोगों के दिलों पर छायी रहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+