इस पूर्व पुलिस अधिकारी के यहां मिला 400 करोड़ का काला खजाना!
कोच्िच। इंकम टैक्स के इंटेलीजेंस एंड क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन विंग ने नागालैंड के पूर्व सुप्रीटेंडेंट के यहां से 400 करोड़ रुपए की ब्लैक मनी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह ब्लैक मनी जिस फर्म के नाम पर है और वह नागालैंड के पूर्व सुप्रीटेंडेंट की है। खास बात यह है कि इन्हें पूर्व में राष्ट्रपति के पुलिस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। फिलहाल अधिकारियों ने पिल्लई के खिलाफ जांच शुरू करने के आदेश्ा दे दिए हैं।

आईटी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले ही शक था कि नंवबर में जब उन्होंने पचास करोड़ रूपए की प्रॉपटी निकलने की घोषणा की थी तभी से अधिकारियों को उनके पास और भी अधिक संपत्ति होने का शक था। पुलिस का शक सही निकला और उनके यहां से हाल ही में 400 करोड़ का काला धन जब्त हुआ है। गौरतलब है कि पिल्लई 1971 में नागालैंड के मोकॉकचंग पुलिस में बतौर कॉन्सटेबल ज्वॉइन किया था। उनका रिटायरमेंट हाल ही में बतौर एसपी रहते हुए हुआ था। उनकी काबिल नौकरी के चलते उन्हें 2005 में राष्ट्रपति के सम्माननीय पुलिस अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें पूरे नागालैंड में पिल्लई सर कहकर पुकारा जाता है। पुलिस का कहना है कि स्टेट पुलिस हेडक्वॉर्टर्स में उनके काफी बेहतर लिंक्स हैं।
इस पूरी घटना पर नागालैंड के डीजीपी एलएल डोंगल का कहना है कि वह पिल्लई के यहां से 400 करोड़ रुपए की भारी रकम को पाकर काफी चकित हैं। हालांकि अभी डीजीपी साहब अवकाश पर हैं। अगले सप्ताह वापस आने के बाद डोंगल ऐसी कार्रवाई पर विचार करेंगे जो उनके लिए उचित हो।












Click it and Unblock the Notifications