बीएल संतोष को बनाया गया BJP का नया संगठन महासचिव, कल रामलाल की RSS में हुई थी वापसी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को पार्टी के संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को वापस बुला लिया था। दरअसल रामलाल ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया करते हुए अपने पद से हटने की इच्छा जताई थी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बीएल संतोष को भाजपा का नया राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है।

BL Santosh has been appointed National General Secretary Organisation of Bharatiya Janata Party

आपको बता दें कि रामलाल करीब 13 साल तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव पद पर रहे। फिलहाल रामलाल को आरएसएस के अखिल भारतीय सह-प्रमुख की बागडोर सौंपी गई है। रामलाल के अलावा पार्टी में 4 राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री थे, जिनमें से एक बीएल संतोष भी थे। अब उन्हें प्रमोशन देते हुए रामलाल की जगह पर लाया गया है। बीएल संतोष के बाद एक सह-संगठन महामंत्री का पद खाली हो गया है। फिलहाल शिवप्रकाश, वी. सतीश और सौदान सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दक्षिणी राज्यों में काम करने का लंबा अनुभव रखने वाले बीएल संतोष को कम्युनिकेशन टेक्नॉलजी के जरिए पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए जाना जाता है। रामलाल को शनिवार को आरएसएस ने वापस बुलाने का फैसला लिया था। संतोष युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करते हैं। सांगठनिक कार्यों में दक्ष बीएल संतोष केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। कर्नाटक के शिवमोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले बीएल संतोष ने पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं हैं।

शनिवार को रामलाल को भाजपा के संगठन महामंत्री पद से मुक्त किया गया था और उन्हें वापस आरएसएस में भेज दिया गया है। रामलाल ने काफी लंबे समय तक भाजपा के संगठन महामंत्री की भूमिका निभाई थी। वह इस पद पर 13 साल तक बने रहे। भाजपा में संगठन महासचिव का पद काफी अहम माना जाता है। जो बीजेपी और आरएसएस के बीच एक समन्वयक काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+