31 जनवरी को 'विश्वासघात दिवस' मनाएंगे किसान, राकेश टिकैत ने लगाया केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप

नई दिल्ली, 30 जनवरी: किसानों के लंबे आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए, जिसके बाद किसानों ने धरनास्थल पूरी तरह से खाली कर दिया। इतना ही नहीं पिछले साल 9 दिसंबर को सरकार की तरफ से किए गए वादों के एक पत्र के आधार पर किसानों ने अपना आंदोलन वापस लिया था। वहीं अब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को पूरे देश में 'विरोध दिवस' मनाया जाएगा।

BKU leader Rakesh Tikait

'MSP और मुकदमों का वादा पूरा करें सरकार'

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 31 जनवरी को पूरे देश में 'विरोध दिवस' मनाया जाएगा। हमारी मांग है कि केंद्र उनके द्वारा दिल्ली में किए गए एमएसपी पर किए गए वादे को पूरा करें। और साल भर के विरोध के दौरान दर्ज किसानों के खिलाफ मामले भी रद्द करें।

31 जनवरी को "विश्वासघात दिवस"

राकेश टिकैट ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार द्वारा किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ कल 31 जनवरी को देशव्यापी "विश्वासघात दिवस" मनाया जाएगा। सरकार के 9 दिसंबर के जिस पत्र के आधार पर आन्दोलन स्थगित किया गया था, सरकार ने उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया है !

हम चुनाव से अलग हैं: टिकैत

वहीं उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने दिल्ली में जो भी वादा किया है उसे पूरा करें। हम चुनाव से अलग हैं, हमारा एक मत है हम भी किसी को दे देंगे। मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा। जनता सरकार से खुश होगी तो उन्हें वोट देगी, नाराज होगी तो किसी और को वोट देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+