मिमिक्री विवाद के बहाने BJP की जाट 'वोट बैंक' पर नजर, धनखड़ के सहारे चला दांव
Mimicry row, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इस मामले को किसान और जाट अस्मिता से जोड़ दिया है। बीजेपी नेता विपक्ष को किसान और जाट विरोधी बताने में जुट गए हैं।
बीजेपी किसान मोर्चा ने गुरुवार को देश भर में प्रदर्शन किया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष ने बीजेपी को बैठे-बैठाए एक और मुद्दा दे दिया है। जो उसे आगामी चुनावों में भारी पड़ सकता है। जाट संगठनों ने भी धनखड़ के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है।

विपक्ष जहां एक ओर 143 सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओरे बीजेपी ने इस पूरे विवाद को किसान से लेकर जाट समाज से जोड़कर प्रदर्शन कर रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष पर जाट समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस औऱ विपक्ष को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही है। जिसमें वह काफी हद तक सफल भी हो रही है।
इसी बीच मिमिक्री विवाद पर हरियाणा के झज्जर में खाप पंचायत की बैठक बुलाई गई है। खाप का कहना है, "...कल्याण बनर्जी ने उनका (उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़) और देश के किसानों का मजाक उड़ाया। एक पुरानी पार्टी के नेता वीडियो शूट कर रहे थे...जब तक ये दोनों देश से माफी नहीं मांग लेते। खाप पंचायत जारी रहेगी।"
बीजेपी कमंडल के बाद मंडल को भी आपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। जाट समुदाय लगभग 40 लोकसभा सीटों और लगभग 160 विधानसभा सीटों पर परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। 2024 में लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी मिमिक्री विवाद से जाट राजनीति को हवा देकर अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी हुई है।
बता दें कि, 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 19% जाट वोट शेयर मिले थे। वहीं कांग्रेस के खाते में 21% वोट शेयर आए थे। 2019 में बीजेपी के जाट वोट शेयर में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों और हाल में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खाते से जाट वोट काफी बड़ी संख्या में खिसके हैं। बीजेपी अब जगदीप धनखड़ के बाहने इस वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिशों में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications