पीएम मोदी की बैठक में केजरीवाल का वीडियो शेयर कर BJP ने लिखा Mannerless CM of Delhi

वीडियो शेयर कर BJP ने लिखा Mannerless CM of Delhi

नई दिल्‍ली, 27 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। इस बैठक का एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार दोपहर एक ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'व्यवहारहीन' बताया।

pmcm

बता दें पार्टी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड समीक्षा बैठक का एक वीडियो क्‍लीपिंग पोस्ट किया। वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेता दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान हाथ ऊपर करके आराम की मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात का एक वीडियो साझा करते हुए, भाजपा ने एक ट्वीट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को Mannerless CM of Delhi! वीडियो में अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान दोनों हाथ ऊपर करते हुए ऊपर ले जाते हैं और उन्‍हें हाथ को पीछे गर्दन पर टिकाते हुए देखा जा सकता है।

भारत भर में कोविड -19 मामलों में तेजी के साथ, पीएम मोदी ने बुधवार दोपहर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और कोविड की स्थिति की समीक्षा की। इसी दौरान का ये वीडियो है।

कोरोना महामारी के अलावा, पीएम मोदी ने बैठक में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्यों से आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए "राष्ट्रीय हित" में मूल्य वर्धित कर को कम करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने कहा, "मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं आपसे आपके राज्यों के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहा हूं..मैं आपसे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए छह महीने की देरी के बाद भी वैट कम करने का आग्रह करता हूं।"

ईंधन की बढ़ती कीमतें पिछले कुछ समय से सार्वजनिक बहस के केंद्र में रही हैं - जहां विपक्ष ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती लागत का हवाला दिया है और प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा चलाए जा रहे राज्यों पर हमला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+