झांसी में मोदी की रैली का काउंट डाउन शुरू

भाजपाइयों की मानें तो खास अंदाज में यह अपील लोगों को आकर्षित करने के लिए ही की गई हैं। कानपुर रैली की सफलता के बाद भाजपाइयों का उत्साह सातवें आसमान पर है। मोदी के आगमन को लेकर भाजपाइयों की तरफ से की गई यह अपील खासतौर से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इससे पूर्व कानपुर की रैली में भी मोदी की ओर से जनता से खास अंदाज में अपील की गई थी। मोदी ने कानपुर से विजय शंखनाद रैली का आगाज पहले सुनो, फिर चुनो नारे के साथ किया था।
होर्डिग्स के बारे में भाजपा के प्रदेश इकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, "नरेंद्र मोदी के प्रति यह भाजपा कार्यकर्ताओं का असीम प्यार है। यह दर्शाता है कि भाजपा और लोगों में मोदी की लोकप्रियता कितनी तेजी से बढ़ रही है।"
इस बीच बुंदेलखंड के झांसी शहर में हो रही मोदी की रैली के अपने मायने भी हैं। भाजपा के लिहाज से यह क्षेत्र काफी मायने रखता है। बुंदेलखंड के सात जिले बांदा, हमीरपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर, चित्रकूट और महोबा हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े इस जिले में मोदी के झांसी आगमन की आहट के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications