अहमदाबाद में केजरीवाल की कार पर हमला, दिल्‍ली और लखनऊ जमकर बवाल

BJP workers allegedly break Kejriwal's car glass in Gujarat
नयी दिल्‍ली/अहमदाबाद/लखनऊ (ब्‍यूरो)। आज ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की तारीख तय की और आज ही राजनीतिक ड्रामा शुरु हो गया। गुजरात के 4 दिनों के दौर पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया तो दिल्‍ली से लेकर उत्‍तर प्रदेश तक भूचाल आ गया। दिल्‍ली में भाजपा और आप के कार्यकर्ताओं के बीच पत्‍थरबाजी हुई तो लखनऊ में जमकर लाठियां चलीं। इसी बीच एक खबर और आ गई कि अहमदाबाद के पास आरोही में अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला बोल दिया गया।

सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कुछ लोगों ने केजरीवाल के काफिले पर पत्‍थर फेंके और काले झंडे भी दिखाए। इस हमले में केजरीवाल की गाड़ी का शीशा चटग गया है। अभी तक की प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिस वक्‍त ये हमला हुआ, वहां पुलिस की टीम मौजूद नहीं थी। दूसरी ओर दिल्‍ली के बाद लखनऊ में भी आम आदमी पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्‍त भिड़ंत देखने को मिली। लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

वहीं राजधानी दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प और पत्‍थरबाजी हुई। 'आप' कार्यकर्ताओं के मुताबिक बीजेपी ऑफिस के अंदर से पत्‍थर, लोहे के सरिए, टमाटर, चप्‍पल, जूते आदि फेंके गए। वहीं 'आप' कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। पार्टी के कार्यकर्ता इतने गुस्‍से में थे कि वे बीजेपी मुख्‍यालय के बाहर तैनात पुलिस की जिप्सियों पर भी चढ़ गए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्‍व 'आप' नेता आशुतोष और शाजिया इल्‍मी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+