केरल के त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, CPM पर आरोप

केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से पार्टी तो सकते में है ही साथ ही स्थानीय लोग इस राजनीतिक रंजिश से परेशान है। ऐसी ही हत्या CPM कार्यकर्ताओं की भी होती रही है।

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि इस हत्या में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) कार्यकर्ताओं का हाथ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ता निर्मल सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई कि जब यहां एक स्थानीय मंदिर में कोई कार्यक्रम चल रहा था। निर्मल की हत्या के विरोध में भाजपा ने इलाके में एक दिन क बंद का ऐलान किया है।

BJP worker was stabbed to death in Thrissur, kerala

बताया गया कि निर्मल सिंह नेत्तिसरी के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 29 साल के थॉमस को भी गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार, मध्य रात्रि की बताई जा रही है। निर्मल की हत्या चाकू से हमला कर की गई।

होता रहा है टकराव

राजनीतिक रूप से संवेदनशील इलाके में लाल सलाम और दक्षिणपंथियों में आपसी टकराव होता रहा है। हालांकि अब यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है। तमाम ऐसी घटनाओं के बाद भाजपा कार्यकर्ता केरल सरकार पर आरोप लगाते हैं कि यह सब उनकी शह पर हो रहा है।

इससे पहले 18 जनवरी को एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई थी. जिसका आरोप सीपीएम के कार्यकर्ताओं पर लगा था।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+