कर्नाटक: गो तस्करी के शक में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, 17 गिरफ्तार
बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी के संदेह में एक बीजेपी कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मार डाला। घटना बुधवार रात तब घटी जब बीजेपी कार्यकर्ता एक टैंपो में दो गायों को लेकर जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय प्रवीण पुजारी अपने दोस्त अक्षय देवाडिगा (20) के साथ टैंपो में दो गायें लेकर जा रहा था। रास्ते में करीब 35 लोगों ने उन्हें रोका और हथियारों से उन पर हमला बोल दिया।
पढ़ें: गाय के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी वीएचपी, 7 नवंबर को करेगी रैली
हमले में अक्षय को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है जबकि प्रवीण की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाकियों की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications