'उसने मेरे गालों को पकड़ा, मेरी कमर को पकड़ा और फिर टच किया'

'उसने मुझे गेस्ट हाउस में बुलाया और मेरा हाथ पकड़कर कहा कि तुम बहुत सुंदर लगती हो। मेरे गालों को पकड़ा, मेरी कमर को पकड़ा और मुझे टच किया।'

नई दिल्ली। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामलों को लेकर शुरू हुआ मीटू मूवमेंट धीरे-धीरे एक बड़ी आवाज के रूप में उभर रहा है। इस मूवमेंट में मीडिया और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों के घिरने के बाद अब भाजपा के एक विधायक पर पार्टी की ही महिला नेता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में बीते 31 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद अपनी पार्टी और पुलिस के ऊपर इस मामले में कोई कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आत्मदाह करने का भी प्रयास किया है।

'पीएम मोदी के सामने जाकर करूंगी आत्मदाह'

'पीएम मोदी के सामने जाकर करूंगी आत्मदाह'

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कॉर्डिनेटर और सोशल मीडिया सेल इंचार्ज मयूर शेखर झा ने अपने ट्विटर पेज पर #MeToo के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला रोते हुए प्रदेश की बाघमारा सीट से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण के आरोप लगा रही है। वीडियो में महिला कह रही है, 'मुझे न्याय चाहिए, आज मैं पहली चेतावनी यहां दे रही हूं, इसके बाद सीएम रघुबर दास के पास जाऊंगी और फिर भी अगर मेरी बात नहीं सुनी गई तो मैं पीएम नरेंद्र मोदी के पास जाकर आत्मदाह करूंगी। भाजपा की सरकार में भाजपा का विधायक मेरा शोषण करना चाहता था।'

'मेरा हाथ पकड़कर कहा, तुम बहुत सुंदर लगती हो'

'मेरा हाथ पकड़कर कहा, तुम बहुत सुंदर लगती हो'

महिला नेता ने अपने आरोपो में कहा, 'उसने मुझे गेस्ट हाउस में बुलाया और मेरा हाथ पकड़कर कहा कि तुम बहुत सुंदर लगती हो। मेरे गालों को पकड़ा, मेरी कमर को पकड़ा और मुझे टच किया। मैं वहां से भागकर आ गई तो उसने दूसरे नेता को भेजा मुझे मनाने के लिए। उससे कहा कि मुझे किसी भी तरह मनाकर रांची लेकर चलो।' वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता मयूर शेखर झा ने लिखा है, 'झारखंड भाजपा में मीटू मूवमेंट, बेहद दुखद। पार्टी की महिला विंग की नेता ने आत्मदाह का प्रयास किया है। प्रदेश सरकार ने इसपर चुप्पी साध रखी है।'

भाजपा विधायक ने कहा, मेरे खिलाफ हो रही है साजिश

भाजपा विधायक ने कहा, मेरे खिलाफ हो रही है साजिश

वहीं, भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने इस मामले में महिला के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ एक साजिश रची जा रही है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने आरोपों में यह भी कहा है कि उन्हें और उनके पति को लगातार पिछले कई दिनों से जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इस घटना से जहां इलाके में सनसनी फैली हुई है, वहीं सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

कौन हैं विधायक ढुल्लू महतो?

कौन हैं विधायक ढुल्लू महतो?

ढुल्लू महतो झारखंड के धनबाद जिले की बाघमारा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में वो इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। ढुल्लू महतो पर कोयला माफियाओं से रंगदारी वसूलने के भी आरोप लग चुके हैं। विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि अगर उनके ऊपर लगाए गए आरोपों में एक प्रतिशत भी सच्चाई मिलती है, तो वह फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं। विधायक ने महिला के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+