दिल्ली में भाजपा जीतेगी 7 सीट या फिर AAP-कांग्रेस करेगी खेला? इस आचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी

Delhi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दिल्ली की सभी सातों सीटों पर वोटिंग 25 मई को छठे चरण में हो गए हैं। इस बार दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनौती दे रही है।

अब कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर किसकी जीत होने वाली है, इसपर प्रतिक्रिया दी है।

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस और आप एक साथ लड़कर भी भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीतने वाली है।

कांग्रेस और AAP के गठबंधन पर क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम?

कांग्रेस नेता आदर्श शास्त्री के इस बयान पर कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा? आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "देश का हर बच्चा जानता है कि आप और कांग्रेस एक साथ नहीं हैं। परिणाम 4 जून को देखा जाएगा, जब यह दिल्ली में स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा सभी सात सीटें जीत रही है, यह 4 जून के बाद स्पष्ट हो जाएगा, और शास्त्री ने जो कहा वह सही है।''

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह हार का संकेत है। विपक्ष पहले से ही दुखी है और 4 जून के बाद ईवीएम, पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर सवाल उठाने की तैयारी में लगी है। मुझे ऐसा लगता है कि विपक्ष ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।''

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कसा तंज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,

''राहुल गांधी को कभी ये कहते सुना है, आपने भारत माता की जय, कभी नारा लगाते सुना है, वंदे मातरम। वो नहीं लगाते। ये वही नारे हैं, जिसको लगाकर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई थी। कभी राहुल जी के मुंह से सुना है, शिवाजी महाराज की जय, कभी सुना है, महाराणा प्रताप की जय, कभी उन्होंने राम और कृष्ण और गंगा माता के जय का नारा लगाया है। सवाल ये है कि आप भारत की राजनीति को कहां ले जाना चाहते हैं, क्या भारती की संस्कृति को मिटाना कांग्रेस का लक्ष्य है, तो माफ करना, ऐसी कांग्रेस आपको मुबारक हो, ये वो कांग्रेस नहीं है, जिसकी स्थापना देश के लिए हुई थी।''

Acharya Pramod Krishnam

कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग पर क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम?

कश्मीर में मतदान केंद्रों पर दिख रही लंबी लाइनों के बारे में पूछे जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''यह भारत की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। जो शुभ घड़ी आई है वह सिर्फ कश्मीर के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+