ओडिशा में भाजपा छेड़ेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर पोस्टर वार
2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। चुनावों से पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा में चुनावी जंग शुरू हो चुकी है। भाजपा ने ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजद के साथ एक नई पोस्टर युद्ध छेड़ने का मन बना लिया है। भाजपा ये पोस्टर वार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को लेकर छेड़ने वाली है।

इस पोस्टर वार के लिए भाजपा पीडीएस दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीरों वाले पोस्टर और बैनर लगाने के लिए अपनी जिला इकाइयों को तैयार कर रही है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दिलीप मोहंती ने कहा कि खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के पोस्टर में कहा गया है कि लाभार्थियों को मुफ्त चावल की आपूर्ति की जा रही है, जिसके लिए राज्य सरकार ने लोगों को गुमराह करने के लिए 1,250 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।
प्रवक्ता दिलीप मोहंती ने कहा राशन वितरण के बाद लाभार्थियों को लेनदेन बिल जारी न करने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ध्यान आकर्षित करते हुए, पार्टी ने उनसे आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल के साथ इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications