बगावत से डरी भाजपा, नहीं जारी करेगी प्रत्याशियों के नाम

bjp
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। पार्टी के बड़े नात और पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां करने में व्यस्त है, लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो अभी अपने प्रत्याशियों के नाम जोरी नहीं करेगी। दरअसल भाजपा अपनी ही पार्टी में बगावत को लेकर डर गई है। इसी डर की वजह से पार्टी ने फैसला किया है कि वो लोकसभा की सियासी जंग के मैदान में उतारने के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम अंतिम समय पर ही घोषित करेगी।

प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया फरवरी से शुरू करने का ऐलान करने वाली पार्टी अब मार्च से इस मामले में पहल करेगी। दरअसल पार्टी को डर है कि प्रत्याशियों के नाम जल्दी घोषित कर देने से पार्टी में बगावत के सुर उठ सकते हैं। ऐसे में पार्टी बागियों को दूसरे दलों से संपर्क साधने का समय भी नहीं देना चाहती है।

इसी डर को कम करने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को पार्टी के सभी सांसदों से रूबरू होंगे। भाजपा ने साफ किया है कि वो भले ही प्रत्याशियों के नामों की सूची पहले ही तैयार कर दे, लेकिन उनके नामों की घोषमा अंतिम वक्त में ही की जाएगी, ताकि बगावत की गुंजाइश नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+