2019 लोकसभा चुनाव: BJP आपके इलाकों मंदिरों और आश्रमों की करेगी गिनती
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 चुनाव की तैयारियां शुरू कर ली है। अंग्रेजी वेबसाइट 'द प्रिंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने हिंदू मंदिरों, मठों और आश्रमों की गणना करने की तैयारी कर रही है। बीजेपी पता लगा रही है कि प्रत्येक पोलिंग बूथ में कितने हिंदुओं के धार्मिक स्थल है। इसके अलावा, हर क्षेत्र की जाति संरचना पर भी डेटा को एकत्रित किया जाएगा, क्योंकि पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए, इस फेक्टर को इस बार सबसे ऊपर रखा है।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि मंदिरों की गणना करने से पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रभावशाली व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। प्रत्येक बूथ के लिए तैयार की जाने वाली सूची में बीजेपी राज्यों में समाजिक समीकरण की सूची के साथ-साथ प्रत्येक बूथ में मंदिरों, मठों और आश्रमों की सूची तैयार की जानी है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस अभ्यास के साथ एक नए स्तर की तैयारी कर रहे हैं। डेटा के माध्यम से प्रभावशाली व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, ताकि चुनाव में धर्म के आधार पर फायदा मिल सके।
इस बीच विपक्षी पार्टियों का आरोपों है कि 2019 चुनाव अभियान में बीजेपी ध्रुवीकरण के लिए हिंदुत्व राजनीति में वापस लौटने की कोशिश कर रही है। परंपरागत रूप से ब्राह्मण-बनिया पार्टी के रूप में मानी जाने वाली बीजेपी ने 2014 में 'कास्ट लाइन' पर अपना प्रभाव का विस्तार करने में कामयाब रही थी।
इसके अलावा प्रति बूथ पर पांच बाइक, पांच व्हाट्सएप ग्रुप, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, एनजीओ, और पांच स्मार्टफोन उपयोगकर्ता को भी शामिल किये जाने की योजना है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और राहुल गांधी में कौन है ज्यादा लोकप्रिय, सर्वे में दिलचस्प बातें सामने आईं












Click it and Unblock the Notifications