मणिपुर की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, Heingang से मैदान में होंगे CM बीरेन सिंह

नई दिल्ली, 30 जनवरी: मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने रविवार को बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने तय किया है कि भाजपा मणिपुर में सभी 60 सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने सभी 60 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।

Recommended Video

    Manipur Election: BJP ने जारी की Candidate List, सभी 60 सीटों पर उतारे प्रत्याशी | वनइंडिया हिंदी
    BJP will contest on all 60 seats in Manipur Assembly election 2022 says union minister bhupendra yadav

    मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

    भाजपा ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है। मणिपुर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे।

    मणिपुर में दो चरणों में होगा मतदान

    बता दें, मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

    कांग्रेस ने मणिपुर में लेफ्ट सहित छह राजनीतिक दलों के साथ एक महागठबंधन बनाया है। इसमें कांग्रेस, भाकपा, सीपीएम, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और जनता दल सेक्युलर शामिल हैं। गठबंधन के नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इस गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम होगा। बता दें, पिछले साल असम चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 10 पार्टियों का महागठबंधन बनाया था, इसे महाजोत कहा था, लेकिन पार्टी का यह प्रयोग बहुत सफल नहीं रहा था, गठबंधन ने राज्य की 126 सीटों में से केवल 50 सीटें जीतीं थी। मणिपुर में इस गठबंधन के जरिये भाजपा को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+