एग्जिट पोल में बीजेपी की सबसे बंपर जीत का संकेत देने वाले प्रदीप गुप्ता जब रो पड़े
नई दिल्ली। आज 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी और उसके सहयोगियों को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है, इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे लेकिन इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल में जब 19 मई को कहा गया था कि इस बार बीजेपी 300 से पार रहेगी और महागठबंधन का डब्बा गोल हो जाएगा, तब बहुत सारे न्यूज चैनलों के स्टूडियो में बैठे कुछ खास लोगों और विपक्ष को ये बात गले के नीचे नहीं उतरी थी।

इन लोगों ने इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल को सिरे से नकारते हुए पक्षपात का भी आरोप लगाया था लेकिन आज रुझानों में जब मोदी की सुनामी दिखी तो हर किसी की बोलती बंद हो गई है लेकिन इन रुझानों को देखकर एक्सिस माई इंडिया के चैयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता भावुक हो गए क्योंकि आज वो सही थे और उनकी तीखी आलोचना करने वाले लोग गलत।

बीजेपी की सबसे बंपर जीत का संकेत देने वाले प्रदीप गुप्ता जब रो पड़े
उनकी आंखों के आंसू उनकी मेहनत और सच्चाई को खुद बयां कर रहे थे, जिस वक्त वो भावुक हुए उस वक्त उनके साथ स्टूडियो में बैठे लोग और एंकर भी कुछ सेकंड के लिए शांत हो गए, आप तस्वीरों को देखकर प्रदीप गुप्ता की मनोस्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

'महागठबंधन हो गया बीजेपी के आगे फेल'
आपको बता दें कि इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के अनुमान में कहा गया है कि भाजपा एकतरफा जीत हासिल करने जा रही है और महागठबंधन को काफी झटका मिलने वाला है, प्रदीप गुप्ता ने कहा था कि महागठबंधन का जातीय गणित उतना मजबूत नहीं है जितना कि पहले इसके बारे में कहा जा रहा था, हालांकि गुप्ता ने कहा था कि वो यह नहीं कह रहे हैं कि जातीय समीकरण फेल हो गया है, बल्कि वो यह कह रहे हैं कि इसने वो धमाल नहीं मचाया जिसकी उम्मीद महागठबंधन वालों को थी।

सभी ओबीसी वोट बीजेपी को चले गए: प्रदीप गुप्ता
प्रदीप गुप्ता ने कहा था कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को इस बार मैनपुरी में कठिन लड़ाई मिलेगी, वो भी तब जब बीएसपी उनके साथ है, यही हाल उनकी बहू और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव का है, माना जा रहा है कि मैनपुरी में यादव, जाटव और मुसलमानों ने नेताजी के पक्ष में वोट डाले लेकिन बाकी सभी ओबीसी वोट बीजेपी को चले गए और इस कारण यूपी में भाजपा मजबूत स्थिति में है।

तो पूरी तरह से सही साबित हुए प्रदीप गुप्ता....
एग्जिट पोल में कहा गया था कि फूलपुर गोरखपुर और कैराना की सीटों पर फिर से भाजपा ही जीत होगी क्योंकि उपचुनाव की हार के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदली और ये सुनिश्चित किया कि सभी पिछड़ी जातियां, अति पिछड़ी जातियां और सवर्ण उसके खाते में आ जाएं, फिलहाल रूझान भी यही कह रहे हैं कि एग्जिट पोल झूठ नहीं कह रहा था।
यह पढ़ें: सबसे तेज नतीजे लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications