अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत- 'अगर BJP विरोध करना चाहती है तो करे, रोका किसने है'

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को बुधवार को मुंबई पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने केस में गिरफ्तार करने के बाद अलीबाग की एक अदालत पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने अर्नब को 14 दनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, अर्नब की गिरफ्तारी के बाद से लगातार मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार बीजेपी के निशाने पर है।

Recommended Video

      Arnab Goswami की गिरफ्तारी पर बोले Sanjay Raut,BJP विरोध करे तो करे, किसने रोका | वनइंडिया हिंदी
      अगर BJP इस पर विरोध करना चाहती है तो करे किसने रोका है

      जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज कहा कि अगर किसी को धारा 306 (आत्महत्या के लिए अपहरण) और 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया गया है और बीजेपी इस पर विरोध करना चाहती है, तो वे ऐसा कर सकते हैं क्योंकि लोकतंत्र में सभी को यह अधिकार है. लेकिन, मैं यह सुनिश्चित कर सकता हूं कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। तो वहीं एक दिन पहले भी राउत ने यही कहा था कि महाराष्ट्र में कानून का पालन किया जाता है। अगर किसी के खिलाफ सबूत हैं तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। ठाकरे सरकार के गठन के बाद से, बदला लेने के लिए किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, ये सरकार बदले की राजनीति नहीं करती है।

      राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले राम कदम

      जहां एक और संजय राउत का ये बयान सामने आया है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात करके अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) से मारपीट करने वाले 9 पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड करके, जांच की मांग की है।

      अर्नब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी FIR

      तो वहीं कल अर्नब गोस्वामी के वकील गौरव पार्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यह हमारे लिए बड़ी जीत है। अर्नब को पुलिस हिरासत में नहीं रखा जाएगा उन्हें मजिस्ट्रेट की हिरासत दी गई है। हमने जमानत अर्जी दाखिल की है, गुरुवार को इस पर बहस होगी। वहीं,अब मुंबई पुलिस ने अर्नब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कथित रूप से महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट के आरोप में एक FIR दर्ज की है।

      अगर BJP इस पर विरोध करना चाहती है तो करे किसने रोका है

      गौरतलब है कि अर्नब ने मुंबई पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है, रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के फुटेज भी दिखाए हैं, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है, यही नहीं रिपब्लिक चैनल का दावा है कि अर्नब को उस केस में गिरफ्तार किया गया है जिस केस को 2 साल पहले ही बैन किया जा चुका है। बात दें कि जब कल सुबह पुलिस अर्नब को अरेस्ट करके ले जा रही थी, तब अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया,पुलिस ने उनके परिवार वालों के साथ भी मारपीट की और उनके बेटे को भी धक्का दिया, उनके हाथ में चोट आई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+