PM मोदी की व्यस्तता से परेशान है बीजेपी

नयी दिल्ली। हाल ही में उपचुनाव के नतीजों साफ हो गया है कि देस में मोदी की लहर गायब हो गई है। उपचुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निराश है। वो जानते है कि अगर मोदी आने वाले विधानसभाओं के चुनाव के प्रचार के लिए आगे नहीं आए तो वहां भी उनकी हार निश्चित है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के नतीजों से ये बात समझ में आ गई है कि बिना मोदी के मैदान में उतरे जीत पाना नामुमकिन है।

narendra modi

9 राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों ने बीजेपी के लोकल नेताओं को बैकफुट पर ला दिया है और अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्टार प्रचारक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की सख्त जरूरत है।

लेकिन मोदी के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से भाजपा नेता चिंतित है। भाजपा नेताओं की चिंता है कि अति व्यस्त प्रधानमंत्री जोरशोर से चुनाव प्रचार के लिए वक्त कैसे निकाल पाएंगे, वह भी तब जब उनकी एक के बाद एक विदेश यात्राओं के कार्यक्रम तय हैं। ऐसे वक्त में जब महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी कमर कस रही है, स्टार कैंपेनर मोदी और पीएम मोदी की दुविधा अहम फैक्टर होगी।

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव के मुताबिक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को मोदी की बेमिसाल लोकप्रियता का फायदा उठाने का तरीका तलाशना होगा। वहीं कई स्टार प्रचारकों का मानना है कि मोदी को स्टार प्रचारक के तौर पर आगे आना चाहिए। तभी भाजपा विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+