बोले आडवाणी- ना स्पीकर, ना सरकार चाहती है कि चले सदन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने सदन मे ही मीडिया गैलरी की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट रूप से संसदीय कार्यमंत्री से कहा कि ये बयान मीडिया में भी जाएगा।

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के सुचारू ढ़ंग से ना चल पाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के गांधीनगर से सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने तल्ख टिप्पणी की है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि ना स्पीकर, ना संसदीय कार्यमंत्री चाहते हैं कि संदन चले।

सदन में रहे विरोध प्रदर्शन पर व्यथित आडवाणी ने संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार से उस समय ये बाते कहीं जब विपक्ष के कुछ सांसद वेल तक पहुंच गए थे। कहा कि विपक्ष और सरकार दोनों सदन को चलाने के लिए सक्षम नहीं हैं।

l-k-advani-

आडवाणी ने कहा...

इस दौरान उन्होंने टिप्पणी की कि ना तो स्पीकर, ना ही संसदीय मामलों के मंत्री सदन चलाना चाहते हैं। आडवाणी ने टिप्पणी सदन स्थगित होने के बाद की।

आडवाणी ने कहा कि मैं यह स्पीकर से कहने जा रहा हूं कि वो सदन नहीं चला रही हैं। मैं इसे सार्वजनिक रूप से कहने जा रहा हूं।

जब सदन स्थगित हुआ तो 89 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने सदन के एक अधिकारी से पूछा कि यह कब तक स्थगित रहेगा, इस पर अधिकारी ने जवाब दिया 2 बजे तक। आडवाणी तुरंत बोले अनिश्चित काल के लिए क्यों नहीं?

वहीं आडवाणी की इस टिप्पणी पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि यह एक वरिष्ठ सांसद की व्यथा है।

इसलिए हो रहा है विरोध

गौरतलब है कि इससे पहले भी सदन की स्थिति पर आडवाणी अपनी शिकायत संसदीय मामलों के मंत्री के समक्ष दर्ज करा चुके हैं।

बता दें कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 के करेंसी नोट के विमुद्रीकृत किए जाने की घोषणा की थी, जिसका विपक्ष सदन में विरोध कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+