लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, राजस्‍थान के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है। भाटी ने कहा, ''मैंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है।'' गौरतलब है कि देवी सिंह भाटी सन् 1980 से अब तक लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, 2013 चुनाव में हार गए थे। भाटी ने बताया कि पार्टी छोड़ने से उन्हें दुख हो रहा है लेकिन मेघवाल को बीकानेर से दोबारा प्रत्याशी बनाने की खबरों के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया।

लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, राजस्‍थान के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने दिया इस्तीफा

इसके साथ उन्होंने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने पार्टी को आगाह भी किया था। 2014 में भी मुझ पर दबाव डाला गया की अब ये ऐसा नहीं करेंगे। वो कहते हैं कि हम समझाइश करेंगे। समझाइश की गुंजाइश ही नही है। इसलिए मैने मजबूरी में इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक इस्तीफे के संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

ऐसे में मेघवाल को बीकानेर से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भाटी क्या करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं अपने मौजूदा स्थान पर बना रहूंगा। आपको बता दें सात बार विधायक रहे देवी सिंह भाटी, मेघवाल के मुखर विरोधी रहे हैं। वैसे माना जा रहा है कि चुनाव के पहले भाटी का विरोध बीकानेर सीट पर मेघवाल के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान मेघवाल की सीट बदलने की भी अटकलें काफी तेज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+