दूसरे चरण के वोट के लिए एक और बालाकोट की योजना बना रही बीजेपी: महबूबा मुफ्ती
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने चुनावी रैलियों में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित बालाकोट में हवाई हमले का जिक्र किया था। इसको लेकर महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है।

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'बीजेपी को पहले चरण के चुनाव में अपनी हार दिखाई देने लगी है, इसलिए बीजेपी लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा करने की कोशिश कर रही है। ऐसा लगता है कि बीजेपी बालाकोट जैसी एक और हमले की योजना बना रही है, ताकि उन्हें लोकसभा चुनाव के दूसरे चरणों में वोट मिल सके।'
पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में बालाकोट हमले का जिक्र करते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने गलती की तो हमने उनके घर में घुसकर हवाई हमले किए। अगर पाकिस्तान ने फिर गलती की तो लेने के देने पड़ जाएंगे। कठुआ में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया था और पीडीपी-एनसी पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने इन दोनों दलों के नेतृत्व को राज्य के विकास में बाधक बनाया था।
पीएम मोदी की रैली के बाद महबूबा मुफ्ती की आया बयान
पीएम मोदी ने नैशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू-कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री होने के बयान पर भी निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता मजबूत है। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन को महामिलावटी बताया और कहा कि इन लोगों का एक ही लक्ष्य है- मोदी को हटाना। इसके अलावा पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications