'ये लो इधर तो मोय मोय हो गया नड्डा जी का', पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया मना, मौज लेने लगी पब्लिक

Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह ने 03 मार्च को घोषणा की कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवन सिंह ने यह ऐलान भाजपा द्वारा आम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद की है।

पवन सिंह ट्वीट कर कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा...।''

Pawan Singh News

पवन सिंह के चुनाव ना लड़ने की बात पर क्या बोले लोग?

पवन सिंह इस के इस फैसले से उनके फैंस नाराज हो गए हैं। वहीं कई लोग भाजपा का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ''ये लो इधर तो मोय मोय हो गया जेपी नड्डा जी का।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''बीजेपी का पहला विकेट गिरा, ये इस चुनाव में बीजेपी की स्थिति बताता है। लोग चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।''

एक यूजर ने कहा कि, ''ये क्या पवन जी बिहार से लड़ना है सीधा बताइए? इतना अच्छा मौका मिल रहा है आप बेवजह क्यों छोड़ रहे है।'' एकत अन्य यूजर ने कहा, ''बहुत ही डरपोक किस्म का फैसला है, खैर पार्टी शीर्ष नेतृत्व जाने। ऐसे लोगों को क्यों नामित किया, खैर अच्छा ही है।''

एक अन्य यूजर ने कहा कि, ''डर ग‌ए का??'' एक अन्य यूजर का कहना है कि, ''अरे पावर स्टार पवन सिंह जी। ये आप कह रहे हैं या आपसे कहलवाया गया है! बहुत दुखद है ये।''

आप देखें कुछ ट्वीट

पवन सिंह एक मशहूर भोजपुरी अभिनेता और और गायक हैं। पवन सिंह भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलु के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उनके प्रशंसक उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग का "पावर स्टार" कहते हैं। बताया जा रहा है कि पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे।

13 मार्च को ट्वीट कर फिर बोले पवन सिंह- अब लडूंगा लोकसभा चुनाव

पवन सिंह ने अब 13 मार्च को ट्वीट कर कहा कि, ''मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+