नवाब मलिक ने बताया दाढ़ी वाले शख्स का नाम, कहा-'भाजपा कर रही है बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश'

मुंबई, 29 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर रोज नए खुलासे करने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करके भाजपा पर भी इस केस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी कोशिश "बॉलीवुड को मुंबई से बाहर निकालने" की है और इसी कारण वो ड्रग्स के जरिए बॉलीवुड को बदनाम करने में लगी है।

भाजपा कर रही है बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश

उन्होंने कहा कि "मुंबई क्रूज ड्रग्स का मामला और कुछ नहीं बल्कि बॉलीवुड को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की भाजपा की कोशिश है। यह बॉलीवुड को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।" यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा में फिल्मसिटी खोलना चाहते हैं और इसलिए ही वो बॉलीवुड को लेकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने फिल्मी सितारों संग मीटिंग भी की थी।

भाजपा कर रही है बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश

इसके बाद उन्होंने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि वानखेड़े ने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया क्योंकि उसे"डर" था। मलिक ने कहा, "यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मेरे सभी आरोप सबूतों से समर्थित हैं। वानखेड़े ने मेरी आवाज दबाने की कोशिश की।"

भाजपा कर रही है बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश

उन्होंने आज उस दाढ़ावाले शख्स का नाम भी बता दिया जिसे की क्रूज पर समीर वानखेड़े ने छोड़ दिया था। नवाब मलिक का कहना है कि उस दाढ़ीवाले शख्स का नाम काशिफ खान है, वह फैशन टीवी का इंडिया हेड है, जो कि क्रूज पर इवेंट ऑर्गेनाइज कराता है, नवाब मलिक ने कहा कि काशिफ सेक्स रैकेट चलाता है। वानखेड़े से उसके अच्छे रिलेशन हैं, मुझे पता चला है कि उससे एनसीबी के कई और अधिकारियों ने बहुत बार बातचीत करने की कोशिश की लेकिन हर बार वानखेड़े ने अपने अधिकारियों को रोक दिया।

गौरतलब है कि एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े कथित ड्रग बस्ट मामले की जांच कर रहे हैं। बॉम्बे HC ने गुरुवार को आर्यन खान और उनके दो सह-आरोपियों को जमानत दे दी। मुंबई पुलिस ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि वह वानखेड़े को तीन दिन का नोटिस दिए बिना गिरफ्तार नहीं करेगी। मुंबई पुलिस समीर वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+