भाजपा की चुनाव आयोग से मांग, 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक हिन्दुओं में नहीं शादी, तभी हों गुजरात चुनाव
भाजपा की चुनाव आयोग को सलाह, 14 दिसंबर से 14 जनवरी तर हिन्दुओं में नहीं शादी, तभी कराएं गुजरात चुनाव
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कई मांगें आयोग से की गई हैं। इसमें सबसे अहम ये है कि गुजरात चुनाव 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच कराने की मांग भाजपा ने की है क्योंकि इस दौरान हिन्दुओं में शादियां नहीं होंगी। बीजेपी का कहना है कि इस एक महीने में हिन्दुओं के यहां कोई उत्सव ना होने की वजह से ज्यादा लोग चुनाव में शामिल होंगे। ज्ञापन में ये भी सुझाव दिया गया है कि राजनीतिक पार्टियों के अस्थायी प्रचार कार्यालयों और पोलिंग स्टेशन के बीच की दूरी को घटा दिया जाए।

चुनाव आयोग को ये ज्ञापन गुजरात चुनाव के लिए भाजपा के लीगल सेल के इंचार्ज परीन्दु भगत और एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज कौशिक पटेल की ओर से सोमवार को दिया गया है। ज्ञापन के मुताबिक, 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच के समय को हिन्दू धर्म में शुभ नहीं मानते हैं, ऐसे में इसमें कोई उत्सव नहीं होता वहीं 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच बहुत ज्यादा शादियां होती हैं। ऐसे में 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच चुनाव, ना सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि राजनीतिक पार्टियों, चुनाव कराने वाले कर्मचारियों और उम्मीदवारो को लिए भी मुफीद रहेगा। ज्यादा से ज्यादा चुनाव में भाग लें और इसमें उत्साह बना रहे, इस पर विचार के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को कहा गया है कि एक सभी पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई जाए और चर्चा की जाए।
क्यों नहीं 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक शादियां
मान्यताओं के मुताबिक, 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास रहेगा। इस बीच किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं होंगे। पूरे एक महीने तक विवाह सहित अन्य दूसरे कार्यों के लिए लोगों को मकर संक्रांति का इंतजार करना होगा। देव उठनी से विवाह के मुहूर्त 13 दिसंबर तक चलेंगे। 14 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मलमास शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 15 जनवरी से आरंभ होने वाले विवाहों की तारीख 13 मार्च तक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications