बिहार विधानसभा चुनाव में फडणवीस की एंट्री, भाजपा सौंपने जा रही ये बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। बिहार में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा देवेंद्र फडणवीस को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी हो सकते हैं। हालांकि अभी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, आने वाले दो से तीन दिन में इसका ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को बिहार कोर ग्रुप की बैठक में फडणवीस भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे और उनको बिहार में बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय हो चुका है।
Recommended Video

भूपेंद्र यादव के साथ काम करेंगे फडणवीस!
भारतीय जनता पार्टी के सांसद भूपेंद्र यादव यादव बिहार बीजेपी के प्रभारी हैं। भूपेंद्र यादव के साथ देवेंद्र फडणवीस भी बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभाने का काम करेंगे। क्या भूपेंद्र यादव की जगह उनको प्रभारी बनाया जाएगा या फिर कोई और भूमिका उन्हें मिलेगा, इस पर बहुत साफतौर पर कहना अभी मुश्किल है। हालांकि पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। इसको पार्टी के सीनियर नेता भी बता रहे हैं। यही वजह है कि बिहार के संगठन और पदाधिकारियों की बैठक में देवेंद्र फडणवीस शामिल हो रहे हैं।

सुशांत केस में फडणवीस की भूमिका को देखते हुए फैसला?
मूल रूप से बिहार से आने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत की जून में मुंबई में मौत हो गई थी। इस मामले की जांच को लेकर बिहार और महाराष्ट्र की पुलिस और सरकारों में टकराव की स्थिति देखने को मिली थी। इस मामले में देवेंद्र फडणवीस की ओर से बयान आए थे और उन्होंने सुशांत की जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारी को जबरन क्वारंटाइन करने पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि उनके बयानों से बिहार में अगर उन्हें सक्रिय किया जाएगा तो शायद भाजपा को फायदा मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इस समय वो महराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। फडणवीस को संघ का करीबी माना जाता है। वो नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने हैं चुनाव
बिहार विधानसभा के लिए इस साल अक्टूबर या नवंबर में चुनाव में होने हैं। अगर कोरोना महामारी के चलते देरी ना हुई तो आने वाले दिनों में चुनाव आयोग इलेक्शन की घोषणा कर सकता है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा दो रहा है। ऐसे में अब बहुत कम समय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बचा है। हालांकि कई दल कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव टालने की अपील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications