भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को बताया रहस्य में डूबा, लगाया संगीन आरोप
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की यह यात्रा रहस्य में डूबी यात्रा थी। बता दें कि राहुल गांधी आज अमेरिका से वापस आ रहे हैं जबकि पीएम मोदी आज ही अमेरिका के राजकीय दौरे पर रवाना हुए हैं।
राहुल गांधी पिछले महीने अमेरिका के दौरे पर गए थे, इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की थी, कई उद्योगपति, छात्र, टेक एग्जेक्युटिव से भी बात की थी। रिपोर्ट के अनुसार राहुल आज शाम को वापस आ रहे हैं, वह 21 दिनों के अमेरिकी दौरे के बाद भारत वापस आ रहे हैं।

इस बीच भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने पूछा आखिर राहुल गांधी इतना अधिक समय तक विदेशी दौरे पर क्यों रहते हैं। अहम बात यह है कि विदेश दौरे पर उनकी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबी है।
अमित मालवीय ने कहा कि इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई हैं कि विदेशी एजेंसियों और भारत के खिलाफ समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठक उनकी यात्रा पर सवाल खड़ा करती है।
बता दें कि राहुल गांधी विपक्ष की अहम बैठक से पहले भारत वापस आ रहे हैं। पटना में 23 जून को विपक्ष की अहम बैठक होने जा रही है, उसमे कई गैर भाजपा दल शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
विपक्ष की इस बैठक की अगुवाई नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने ही 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद शुरू की थी। इस बैठक में तकरीबन सभी बड़े विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैँ। हालांकि बीजू जनता दल, टीआरएस इससे दूरी बना सकते हैं।
इस बैठक में आप के अरविंद केजरीवाल, टीएमसी की ममता बनर्जी, लेफ्ट के नेता, डीएमके नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सहित कई नेता शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications