BJP नेता शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, अब बंगाल में कमल खिलने के बाद ही सोऊंगा, TMC छोड़ने पर कही ये बात

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, अब बंगाल में कमल खिलने के बाद ही सोऊंगा, TMC छोड़ने पर कही ये बात

BJP Suvendu Adhikari On TMC And Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए पूर्व मंत्री शुभेंदू अधिकारी ने गुरुवार (24 दिसंबर) को एक रैली में हिस्सा लिया। इस रैली में भीड़ को देखते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''मैंने टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला एकदम सही लिया है, जनता ने इसे मंजूर किया है, रैली में आई भीड़ को देखकर मैं ये कह सकता हूं।'' शुभेंदू अधिकारी ने कहा, रोड सो दर्शाता है कि मैंने सही फैसला लिया है और इसे जनता ने मंजूर किया है।

Suvendu Adhikari

नंदीग्राम में आपका स्वागत है ममता बनर्जी: शुभेंदु अधिकारी

अपने अपने गढ़ कंठी में एक विशाल रोड शो का नेतृत्व करते शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि वह आठ जनवरी को नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे ठीक एक दिन पहले 7 जनवरी सीएम ममता बनर्जी भी वहां नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करेंगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, आपका (ममता बनर्जी Mamata Banerjee ) 7 जनवरी को नंदीग्राम में स्वागत है, आप जो भी वहां कहेंगी उसके अगले दिन मैं उसका जवाब दूंगा।

अब बंगाल में कमल खिलने के बाद ही सोऊंगा: शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता के तौर पर अपने गढ़ में पहली बार रैली करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ मैं सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा पुर्वी और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में सभी 35 सीटें जीतें।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा , ''पश्चिम मेदिनीपुर में मैं और दिलीप घोष ने बंगाल की खाड़ी की रेतीली मिट्टी और जंगलमहल की लाल मिट्टी को एक कर दिया है। और अब जबतक बंगाल में कमल नहीं खिल जाता हम सोएंगे नहीं।'' शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर आएगी, जबकि पहली पर भाजपा की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+