ईद पर कुर्बानी को लेकर बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा का बड़ा बयान
नई दिल्ली। बकरीद के मौके पर कुर्बानी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं. शर्मा ने कहा कि 'जिस वक्त पूरा देश और पूरी दुनिया ईको फ्रेंडली होने की दिशा में आगे बढ़ रही है, उस वक्त देश में ऐसी भी परंपरा चल रही है, इस पर बहस होनी चाहिए।'

बीजेपी प्रवक्ता ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब बड़ी संख्या में एक्टिविस्ट जानवरों की कुर्बानी और हत्या के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। शर्मा के बयान को बीजेपी और संघ की विचारधारा और हालिया घटनाओं से जोड़कर भी देखा जाने लगा। जिस पर अंत में उन्हें सफाई देनी पड़ी।
बीजेपी नेता ने खुद दी सफाई
श्रीकांत शर्मा ने अपने बयान पर खुद सफाई देते हुए कहा, 'मेरे बयान को यह ना समझा जाए कि मैं कुर्बानी के खिलाफ हूं। मैंने बस इस मामले में बहस का सुझाव दिया है।'
इरफान खान ने भी की थी टिप्पणी
हाल ही में अभिनेता इरफान खान ने भी रमजान माह में रोजा रखने और बकरीद पर कुर्बानी को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि लोग बिना इनका मतलब और इनके पीछे का संदेश जाने चीजों को फॉलो कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications