मुजफ्फरनगर में दंगे भाजपा और सपा ने करवाये: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने खराब मौसम की तरफ इशारा किया और एक वाक्या सुनाया। राहुल ने कहा कि मैं छोटा था, मेरे पापा पाइलेट थे। एक बार मेरी मां मेरे पास आयीं और आसमान में उड़ते हुए हवाई जहाज की तरफ इशारा कर कहा कि आज मौसम खराब है, जहाज आसमान में उड़ रहा है, इसे मुश्किल हो सकती है। मैं और प्रियंका डर गये। इसी तरह पंजाब में भी हर महिला को डर है कि कहीं उसका बेटा नशे की गिरफ्त में न आ जाए और बेटे को डर है कि कहीं मुझे नौकरी न मिली तो मेरी मां का क्या होगा? हमारा यही उद्देश्य है कि हम इस डर को बाहर निकालें। आज जब छोटा बच्चा घर से निकलता है तो उसकी मां डरती है कि कहीं कोई उसे ड्रग्स न दे दे और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएं। हम इस डर को खत्म कर देंगे।
उन्होने पंजाब की तारीफ करते हुए कहा कि यह प्रदेश पूरे देश को भोजन देता है। हमने भले ही खाद्य सुरक्षा बिल दिया हो लेकिन पूरे हिंदुस्तान को भोजन तो पंजाब और हरियाणा ही देता है। यूपीए सरकार की प्रशंसा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विकास की बात भाजपा भी करती है और कांग्रेस भी, सड़क वो भी बनाते हैं, हम भी बनाते हैं, अस्पताल वो भी बनाते हैं हम भी बनाते हैं पर यूपीए सरकार अधिकारों की राजनीति करती है। हमने आरटीआई दिया ताकि आम आदमी मजबूत हो सके, हम आम आदमी को शक्तिशाली बनाने की बात करते हैं, जिसकी बात कोई पार्टी नहीं करती है। यही आज 21वीं सदी की मांग है। इससे अभी तक जो भी बातें छिपी हुई थीं वो सामने आयी है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कोई भी मतभेद न होने की तरफ संकेत देते हुए राहुल ने कहा कि मेरे दो राजनीतिक गुरू हैं एक तो मनमोहन सिंह और दूसरी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी। उन्होने जनता से सवाल किया कि राजनीति में सबसे ज्यादा जरूरी क्या है? फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा कि 'नीयत' और फिर प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह की नीयत एकदम साफ है। इस देश को मनमोहन सिंह भी पंजाब से ही मिले हैं।
अपने भाषण के अंत में राहुल ने देश के लिए पंजाब का महत्व बताते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने देश को भोजन दिया है। पंजाब की मदद के बिना देश खड़ा भी नहीं हो सकता है। उन्होने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications