2019 की तैयारी में जुटे अमित शाह, दलितों के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं को खास निर्देश

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने तमाम पार्टी के नेताओं को दलित मुद्दों को उठाने और उनकी समस्याओं को सुलझाने का निर्देश दिया है। 2014 की तुलना में 2019 में बेहतर नंबर के साथ चुनाव जीतने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकना चाहती है। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम 2019 में 2014 की तुलना में अधिक वोटों से जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव के लिए हमारा नारा है मेरी सरकार, अच्छी सरकार।

संतुष्ट होने की जरूरत नहीं

संतुष्ट होने की जरूरत नहीं

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम इस धारणा को बदलना चाहते हैं कि भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ सकती है, हम इस बात को साबित करेंगे कि भाजपा सरकार बनाना जानती है, हम लगातार दूसरी बार चुनाव जीत सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक की है। जिसमे अमित शाह के हवाले से शाहनवाज ने कहा कि हमें लोगों की धारणा को बदलना होगा कि हम दोबारा सत्ता में नहीं आ सकते हैं। भाजपा प्रवक्तात सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि अमित शाह ने पार्टी के नेताओं को चेताया है कि उन्हें खुद से संतुष्ट होकर नहीं बैठना है।

दूसरे दल हमारी रणनीति अपना रहे

दूसरे दल हमारी रणनीति अपना रहे

अमित शाह के हवाले से सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमने जीत का एक लेवल पार कर लिया है, ऐसे में 2019 में जीत दूसरा लेवल होगा, हमे अपने मंजिल की इमारत को उंचा करना है। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पास 110 मिलियन सदस्य हैं, 330 से अधिक सांसद हैं और 1800 से अधिक विधायक हैं, हमारी पार्टी ने संरचनात्मक तौर पर काफी मेहनत की है और दूसरे दल इसे अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

हर स्तर पर हम मजबूत

हर स्तर पर हम मजबूत

शाहनवाज हुसैन ने शाह के हवाले से कहा कि हमारे पास मोदी जैसा नेतृत्व है, साथ ही हमारे पार मजबूथ ढांचा भी है, हमारे पास बूथ लेवल पर ताकत है, जिसकी वजह से हम चुनाव जीत रहे हैं। पार्टी के नेताओं से शाह ने कहा कि हमे तबतक आराम से नहीं बैठना चाहिए जबतक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में जीत नहीं दर्ज कर लेते हैं। पार्टी के भीतर अलग-अलग संगठन की 17 मई को बैठक होगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+