वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी की पत्‍नी कमला आडवाणी का निधन

नई दिल्‍ली। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री रहे लाल कृष्‍ण आडवाणी की पत्‍नी कमला आडवाणी का बुधवार को निधन हो गया है। उन्‍हें बुधवार को सीने में दर्द के बाद एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

Advani-wife-kamla-advani-passes-away

उनके निधन के बाद से बीजेपी के कई नेताओं का एम्‍स पहुंचना शुरू हो गया है। उनकी उम्र 85 वर्ष थी और वह काफी समय से बीमार चल रही थ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने उनके निधन के बाद ट्वीट किया है कि भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे।


कमला आडवाणी को इससे पहले नवंबर 2015 में भी कुछ स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की वजह से एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि उनके शव को अस्‍पताल से उनके घर ले जाया जाएगा। कमला आडवाणी भले ही राजनीति से दूर रहीं लेकिन उन्‍हें अक्‍सर लाल कृष्‍ण आडवाणी के साथ कई बड़े मौकों पर देखा गया।

चाहे वह 90 के दशक में आडवाणी की रथ यात्रा हो या फिर किसी बड़े चुनावों में उनका नामांकन दाखिल करने जाना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+