मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने जारी की 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसके पहले बीजेपी ने 177 उम्मीदवारों की पहली सूची मध्य प्रदेश चुनाव के लिए जारी की थी जिसमें 27 विधायकों का टिकट काट दिया गया था। टिकट वितरण पर गौर करें तो बीजेपी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

बीजेपी ने जारी की दूुसरी लिस्ट

बीजेपी ने जारी की दूुसरी लिस्ट

इसके पहले बीजेपी ने 177 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की थी उसमें 3 मंत्रियों समेत 27 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए थे। इस तरह से अबतक 194 उम्मीदवारों का नाम बीजेपी ने घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है।

मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने पहली सूची में 177 नामों का किया था ऐलान

मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने पहली सूची में 177 नामों का किया था ऐलान

राज्य में चुनाव को देखते हुए टिकटों को लेकर काफी मंथन के बाद बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। बीजेपी उन उम्मीदवारों को टिकट देने पर जोर दे रही है जिनके जीतने की संभावनाएं अधिक हों। दूसरी तरफ पार्टी के 177 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद आंतरिक कलह भी सामने आई है।

28 नवंबर को होना है मतदान

28 नवंबर को होना है मतदान

पहली सूची में जिन मंत्रियों के टिकट कटे उनमें मंत्री माया सिंह का नाम शामिल है। माया सिंह ग्वालियर से विधायक हैं। इनके अलावा एक और मंत्री सूर्यप्रकाश मीना का टिकट भी काट दिया गया था। मीना विदिशा से विधायक हैं। शिवराज सरकार में वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित शेजवार को पार्टी ने टिकट दिया था। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+