मिदनापुर हिंसा: भाजपा ने कहा- तालिबानी दीदी तो ममता ने कहा- पहले अपनी पार्टी संभालो

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में हुई हिंसा के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच फोन पर कहासुनी की बात सामने आ रही है। दरअसल राजनाथ सिंह ने रैली के बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी को फोन किया था। राजनाथ सिंह ने फोन पर राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था और भाजपा की रैली के बाद हुई हिंसा को लेकर चिंता जताई थी। सूत्रों की मानें इसपर सीएम ममता बनर्जी ने राजनाथ सिंह को जवाब दिया कि आप पहले अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को संभालें। वहीं बीजेपी ने ममता को बताया तालिबानी दीदी है।

रैली के बाद भड़की हिंसा

रैली के बाद भड़की हिंसा

अमित शाह की मंगलवार को कांथी में रैली थी। इस रैली के खत्म होने के ठीक बाद बसों पर हमला किया गया, मोटरसाइकिलों को जलाया गया यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर पर भी हमला किया गया। बीजेपी ने इसके लिए राज्य की ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा पर ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, इसके विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता बुधवार से प्रदेश की सड़कों पर उतर रहे हैं।

'पहले अपने कार्यकर्ताओं को तो संभाल लीजिए'

'पहले अपने कार्यकर्ताओं को तो संभाल लीजिए'

रैली के बाद फैली हिंसा की सूचना मिलने के बाद ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शाम में सीएम को फोन किया था। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस की खबरें सामने आ रही है। उन्‍होंने ममता से कहा कि यह कानून व्‍यवस्‍था से जुड़ा मसला है और आपको इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। इसके जवाब में सीएम ममता ने राजनाथ सिंह जी को नसीहत दी थी कि पहले अपने कार्यकर्ताओं को तो संभाल लीजिए।

बीजेपी ने ममता को बताया तालिबानी दीदी

बीजेपी ने ममता को बताया तालिबानी दीदी

रैली के बाद भड़की हिंसा पर बीजेपी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर ममता सरकार की आलोचना की थी। ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, ममता बनर्जी एक 'तालिबानी दीदी' की तरह व्यवहार कर रही थीं। जिस तरह से पथराव किया गया, बसों का नवीनीकरण किया गया और आग लगा दी गई, इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में किस तरह की स्थिति है। यह ममता बनर्जी का असली चेहरा है। यह किस तरह का कृत्य है? उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के बढ़ते समर्थन से डर गई थीं और यही कारण था कि वह लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+