'गांधी परिवार की विचारधारा', मणिशंकर अय्यर की किताब पर संबित पात्रा का बयान
Mani Shankar Aiyar Book: पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर घमासान मचा हुआ है। अपनी बुक में मणिशंकर अय्यर ने पीवी नरसिम्हा राव को पहला बीजेपी पीएम बताया। अब बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर की आत्मकथा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पात्रा ने कहा कि 2024 के चुनाव आ रहे हैं, इसलिए 'मुकुट मणि' (मणिशंकर अय्यर) एक बार फिर चमक गए हैं।

आत्मकथा में 'पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के नहीं, भाजपा के थे' कहने वाले अय्यर को लेकर पात्रा ने कहा, "इस बार अय्यर ने ना सिर्फ बयान दिया, बल्कि एक किताब भी लिखी। जिसमें खासतौर से तीन पी पर बात की- परिवारवाद, पक्षपात और पाकिस्तान।"
''गांधी परिवार के अलावा कुछ बर्दाश्त नहीं...''
पात्रा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने लिखित में पेश किया है कि पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस से पीएम थे और जिस तरह के शब्द थे उनके लिए जो इस्तेमाल किया गया है, उससे साफ पता चलता है कि गांधी परिवार के प्रवक्ता को गांधी परिवार के अलावा किसी और का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं है, भले ही वह शख्स कांग्रेस पार्टी से ही क्यों न हो।"
#WATCH | BJP leader Sambit Patra says, "...Yesterday was such a big day. India achieved a milestone, Chandrayaan landed in the (lunar) South Pole. At the same time, a press conference by Mani Shankar Aiyar comes wherein he says, "India can never be a Vishwaguru because India is… pic.twitter.com/hmD6SPHipy
— ANI (@ANI) August 24, 2023
आत्मकथा पर बोले पात्रा
मणिशंकर अय्यर के पुराने बयानों पर उनको घेरते हुए संबित पात्रा ने कहा कि आत्माकथा के शब्द अय्यर के लेकिन भाषा कांग्रेस की है। चुनाव के वक्त ये लोग कुछ न कुछ उनसे जरूर बयानबाजी कराते हैं। इसी के साथ अय्यर के पाकिस्तान प्रेम को लेकर भी जमकर घेरा।
संबित पात्रा ने कहा कि मणिशंकर ने परिवारवाद , पक्षपात और पाकिस्तान पर थिसिस लिखी है। ये आत्मकथा सिर्फ अय्यर की नहीं है, ये घमंडिया और गांधी परिवार के विचार हैं।
पाकिस्तान के नाम लेने पर घेरा
संबित पात्रा ने अपने बयान में कहा कि कल बहुत बड़ा दिन था। भारत ने एक मील का पत्थर हासिल किया, चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, उसी वक्त मणिशंकर अय्यर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आती है जिसमें वह कहते हैं कि भारत कभी भी 'विश्वगुरु' नहीं बन सकता क्योंकि भारत पाकिस्तान को नजरअंदाज कर रहा है। अगर भारत अपने पश्चिमी पड़ोसी के साथ शांति स्थापित नहीं कर सकता, अगर भारत पाकिस्तान से बात नहीं कर सकता, यह कभी भी दुनिया का नेतृत्व नहीं कर सकता। भारत पहले ही अपनी क्षमता दिखा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications