अमित शाह की नई टीम में किसी को शह किसी को मात
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम का ऐलान हो गया है। टीम में आठ महासचिव और ग्यारह उपाध्याक्ष शामिल होंगे। जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूड़ी, मुरलीधर राव, राम माधव और सरोज पांडे के अलावा भूपेंद्र यादव, आरएस कटोरिया तथा रामलाल आदि को संगठन महासचिव बनाया दिया गया है। जबकि संविधान के मुताबिक एक या दो ही महासचिव बनाए जा सकते हैं।

इससे ज्यादा महासचिव पद के लिए संविधान की बदलना पड़ेगा। वहीं बीजेपी ने बी दत्तात्रेय, बीएस येदुरप्पा, सतपाल मलिक, मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा, रघुवर दास, किरण माहेश्वरी, रेनू देवी, दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। खबर है कि संसदीय बोर्ड का ऐलान भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह की टीम में शामिल वरुण गांधी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
अमित शाह की टीम की घोषणा के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम को जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कमान सौंप दी जाएगी। क्योंकि इसी साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा ने पहले ही कमर कसनी शुरू कर दी है। हो सकता है कि महाराष्ट्र रण फतह करने के लिए कार्यक्रमों में अमित शाह की भूमिका ज्यादा ही अहम हो जाए। तभी तो भाजपा अमित शाह को आगे करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह का चेहरा आगे ला रही है।












Click it and Unblock the Notifications