BJP की 5वीं लिस्ट जारी, गांधीनगर से ही चुनाव लड़ेंगे आडवाणी, वडोदरा से मोदी

आडवाणी अपनी सीट गांधीनगर से चुनाव लड़ने को लेकर पसोपेश में थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और नरेंद्र मोदी ने भी आडवाणी को मनाने की कोशिश की है। सूत्रों ने बताया कि आडवाणी ने पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह से कहा था कि चूंकि पार्टी के अधिकतर वरिष्ठ नेता अपनी इच्छा के अनुसार अपने लिए लोकसभा सीट का निर्णय कर रहे हैं तो उन्हें भी अपनी पसंद की सीट चुनने की अनुमति होनी चाहिए।
आडवाणी ने हालांकि साथ ही कहा कि उन्हें अपनी वर्तमान सीट गांधीनगर से चुनाव लड़ने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनकी इच्छा है कि वह भोपाल से लड़ें, जिसे अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। बुधवार की शाम बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों के नाम का ऎलान किया। इस लिस्ट में यूपी के मथुरा से हेमा मालिनी, यूपी के डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, इलाहाबाद से श्यामचरण गुप्त, आंबेडकर नगर से हरिओम, राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौर, बिहार के बक्सर से अश्रि्वनी चौबे, सुपौल से कामेश्वर चौपाल तथा झंझारपुर से देवेंद्र कुमार चौधरी का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications