बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बोले, राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में नहीं हैं भागवत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तक पार्टी ने किसी एक नाम पर फैसला नहीं लिया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम अगले राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं है। बीजेपी की ओर से कहा गया कि अभी तक पार्टी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर किसी का नाम फाइनल नहीं किया है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर BJP अध्यक्ष शाह का बड़ा बयान

राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तक पार्टी ने किसी एक नाम पर फैसला नहीं लिया है। उन्होंने ये भी साफ किया कि राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में संघ प्रमुख मोहन भागवत का नाम नहीं है। अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के संदर्भ में संघ प्रमुख खुद अपना रुख साफ कर चुके हैं। उन्होंने साफतौर से कहा है कि राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं हैं।

हिंदी न्यूज चैनल आजतक के साथ आयोजित साक्षात्कार के दौरान अमित शाह ने कहा कि अगर राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर मेरे मन कोई नाम चल रहा होगा तो वो पहले मैं अपनी पार्टी को बताऊंगा। उसके बाद ही किसी और से इस बारे में चर्चा करूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना की ओर से मोहन भागवत का नाम राष्ट्रपति के तौर पर आगे बढ़ाया गया था, हालांकि संघ प्रमुख ने इस संदर्भ में खुद अपना रुख साफ कर दिया था। वहीं कश्मीर की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ महीने से यहां की स्थिति बिगड़ी हुई है, हालांकि उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जल्द ही इस हालात से निपटने में कामयाब होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+