बीजेपी-आरएसएस के डीएनए को चुभता है आरक्षण इसलिए इसे खत्‍म करना चाहती है मोदी सरकार: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। सरकारी नौकरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर दबाव बनाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की योजना बना रही है। इस बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि बीजेपी-RSS के डीएनए को आरक्षण चुभता है।

बीजेपी-आरएसएस के डीएनए को चुभता है आरक्षण इसलिए इसे खत्‍म करना चाहती है मोदी सरकार: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि RSS-BJP की विचारधारा आरक्षण के खिलाफ है, वह किसी न किसी तरीके से रिजर्वेशन को हिंदुस्तान के संविधान से निकालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने रविदास मंदिर तोड़ा क्योंकि जो एससी-एसटी कम्युनिटी है ये लोग उसे आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की रणनीति आरक्षण को रद्द करने की है, लेकिन बीजेपी वाले कितना भी सपना देख लें ऐसा कभी नहीं होगा। आरक्षण संविधान का हिस्सा है, बीजेपी की ओर से इसे ही खत्म करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता बोले कि मैं हिंदुस्तान की जनता को कह रहा हूं कि हम रिजर्वेशन को कभी नहीं मिटने देंगे, चाहे मोदी जी सपना देखे या मोहन भागवत सपना देखें...हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+